Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 23 दिसंबर के बाद कल आए 24 हजार से ज्यादा नए मामलें
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 23 दिसंबर के बाद कल आए 24 हजार से ज्यादा नए मामलें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

देश में कोरोना संकट एक बार फिर पैर पसार रहा है. करीब ढाई महीने बाद भारत में एक दिन में 24 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 24,882 हजार नए कोरोना केस आए और 140 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 19,957 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 23 दिसंबर 2020 को 24,712 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 33 हजार 728 हो गए हैं. कुल एक लाख 58 हजार 446 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 9 लाख 73 हजार 260 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 2 हजार 22 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
महाराष्ट्र में बीते दिन पांच महीनों के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. शुक्रवार को कोरोना वायरस के 15,817 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए. राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,82,191 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 56 नई मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 52,723 तक पहुंच गई.

राज्य में पिछली बार पिछले साल दो अक्टूबर को 15,000 से अधिक मामले आए थे, जिसके बाद नए मामलों में गिरावट आई थी. लेकिन पिछले महीने मामलों में तेज उछाल आया. राज्य में बुधवार और गुरुवार को 13,659 और 14,317 मामले सामने आए.

करीब तीन करोड़ कोरोना टीका लगे
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 12 मार्च तक देशभर में 2 करोड़ 82 लाख 18 हजार 457 स्वास्थ्यकर्मियों, बुजुर्गों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 20 लाख 53 हजार 537 लोगों को टीका लगा. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.40 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस 1.74 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 11वां स्थान है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इलाहाबाद HC ने सरकार को पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण को अंतिम रूप देने से लगी रोक
Next: UK: मुख्यमंत्री समेत गढ़वाल मंडल से कुल सात और कुमाऊं मंडल से पांच सदस्य मंत्री परिषद का बने हिस्सा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.