Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ममता बनर्जी ने ओवैसी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा….
  • देश
  • राजनीति

ममता बनर्जी ने ओवैसी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uguytu

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर हमला बोलते हुए अल्‍पसंख्‍यकों को उनसे सतर्क रहने की सलाह दी है. दरअसल पश्चिम बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ( All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है. इसी संदर्भ में ममता बनर्जी ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि एक राजनीतिक दल है. ठीक उसी तरह जिस तरह हिंदुओं में कुछ कट्टरवादी हैं, उसी तरह अल्‍पसंख्‍यकों में हैं. ये लोग बीजेपी से पैसा लेते हैं.  ये यहां नहीं रहते. ये हैदराबाद में रहते हैं. वे यहां आएंगे और कहेंगे कि मैं आपको सुरक्षा दूंगा. मेरा अल्‍पसंख्‍यक बंधुओं से आग्रह है कि कृपया उनके जाल में न फंसें.

हाल ही में एआईएमआईएम के पोस्टर अब पश्चिम बंगाल के कूचबिहार ज़िले में भी देखे गए जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की एक बड़ी सी तस्वीर नज़र आ रही है. इन पोस्टरों के नीचे लिखा है -‘इंतज़ार अब ख़त्म, मिशन पश्चिम बंगाल.’ इससे यह तो साफ़ हो गया है कि अब ओवैसी की पार्टी बंगाल की ज़मीन पर अपने पैर रखने जा रही है. इसके साथ ही एआईएमआईएम अब बंगाल में अपनी पार्टी से जुड़ने के लिए सदस्यों को जोड़ने की कोशिश करेगी और इसी के डर से अब लगता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने नेता, कार्यकर्ताओं को सतर्क कर रही हैं.

एआईएमआईएम को कट्टर मुसलमानों का दल माना जाता है. अंग्रेज़ों के ज़माने में हैदराबाद में इस पार्टी का जन्म हुआ था. सन 1927 में हैदराबाद के निज़ाम उस्मान अली खान के समय में नवाज़ खान किलेदार ने इस पार्टी की शुरुआत की थी और निज़ाम के साथी के तौर पर ही ये लोग जाने जाते थे. देश आज़ाद होने के समय से ही एआईएमआईएम हैदराबाद से कई बार लोकसभा में जीतकर आई है. लेकिन दक्षिण भारत की सीमाओं को पार कर अब यह पार्टी महाराष्ट्र, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में अपने पैर पसारने की तैयारी में जुट गई है. बंगाल से सटे बिहार के किशनगंज विधानसभा के उपचुनाव में हाल ही में ओवैसी की पार्टी ने जीत हासिल की है जिसके बाद से उनका हौसला बढ़ा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी :-“हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि…
Next: पीएम मोदी बैठक में जनता से जुडे मुद्दों को उठाने पर चर्चा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.