Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में कोरोना नियमो की उड़ी धज्जियां, सीएम की अपील को नहीं मान रहे लोग
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में कोरोना नियमो की उड़ी धज्जियां, सीएम की अपील को नहीं मान रहे लोग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
imgonline-com-ua-CompressToSize-IqkgXyE1S9HQRw

महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। बढ़ते मामलों के बाद भी बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। सीएम उद्धव ठाकरे अब तक बहुत बार लोगों से अपील कर चुके हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग रखे, मास्क लगाए लेकिन अब भी लोग नहीं मान रहे हैं। वह बार बार की जा रही अपील को सुनने को तैयार ही नहीं है। इस समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज सुबह ही मुंबई के दादर मार्केट में भारी भीड़ देखी गई और वहां से अब तक कई तस्वीरें आ चुकीं हैं जो तेजी से वायरल हो रही है। बीते 24 घंटों में मुंबई में कोविड के 1962 नए केस पाए गए और मुंबई में लगातार कोविड के आंकड़े बढ़ते ही चले जा रहे हैं।

फिलहाल सामने आई तस्वीरों में सुबह 8 बजे काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इस समय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार से आने वाले मंगलवार 16 मार्च को मुंबई और राज्य के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन की घोषणा करने की उम्मीद है। आप जानते ही होंगे सरकार ने पहले ही राज्य के कई जिलों में प्रतिबंध और पार्शियल लॉकडाउन जारी कर दी है।

जी दरअसल राज्य के कोविड -19 टास्क फोर्स के उप प्रमुखों मंत्री अजीत पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और मुख्य सचिव सीताराम कुंटे के साथ परामर्श करने के बाद उद्धव ठाकरे द्वारा माइक्रो लॉकडाउन के लिए नए मानदंडों की घोषणा करने की संभावना है। बीते शनिवार 12 मार्च को होटल और रेस्तरां असोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा एक वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने सभी को निर्देश दिया था कि वे अपने परिसर में COVID-19 प्रोटोकॉल का सख्त पालन सुनिश्चित करें और राज्य को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर न करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, अश्‍लील गीत बजाते पकड़े जाने पर वाहन का परमिट होगा रद्द
Next: उत्तराखंड: STF और पुलिस टीम ने जंगल से हथियार किये बरामद, यूपी से नेपाल तक होती थी सप्लाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.