Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी: होली त्योहार को देखते हुए अतिसंवेदनशील जिलों RAF होगी तैनात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

यूपी: होली त्योहार को देखते हुए अतिसंवेदनशील जिलों RAF होगी तैनात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कम से कम उन 20 जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात करने का फैसला किया है, जिनकी पहचान आगामी होली त्योहार को देखते हुए ‘अतिसंवेदनशील जिलों’ के रूप में की गई है। अतिसंवेदनशील श्रेणी के जिलों में आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बुलंदशहर, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, श्रावस्ती, वाराणसी और संभल को शामिल किया गया है।

ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि, “यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया जा रहा है कि होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। त्योहार की पूर्व संध्या पर ‘होलिका दहन’ के लिए पूरे राज्य में 1.4 लाख जगह हैं। गत वर्ष, इस अवधि के दौरान 19 छोटी मोटी घटनाएं दर्ज हुई थी।” अधिकारी ने कहा कि 2016 के बाद से इस प्रकार की घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि त्योहार से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए गए हैं। एडीजी ने कहा, “इनमें ड्रोन द्वारा निगरानी, RAF की तैनाती और जिलों को अतिसंवेदनशील और संवेदनशील की श्रेणी में विभाजित करना शामिल है।”

इन जिलों में, स्थानीय बलों और अग्निशमन विभाग के साथ PAC की कंपनियां भी तैनात की गई हैं। एडीजी ने आगे कहा कि, “इन सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है और जो लोग पूर्व की वारदातों में आरोपी हैं, उन पर नजर रखी जाएगी।” जिला पुलिस प्रमुखों को विभिन्न जुलूसों के बारे में अलर्ट रहने के लिए कहा गया है जो होली उत्सव का एक हिस्सा हैं। उदाहरण के लिए, शाहजहांपुर के मस्तीगंज में, होली के दिन, एक जुलूस निकाला जाता है जहां एक आदमी को बैलगाड़ी पर जूते की माला पहनाकर बैठाया जाता है और उस पर रंग डाला जाता है।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: STF और पुलिस टीम ने जंगल से हथियार किये बरामद, यूपी से नेपाल तक होती थी सप्लाई
Next: गुजरात में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन चार महानगरों में लगेगा नाइट कर्फ्यू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.