Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IPL 2021 से पहले मुंबई इंडियंस में जुड़े इस खिलाड़ी ने टीम की रणनीति के बारे में किया खुलासा
  • खेल
  • देश

IPL 2021 से पहले मुंबई इंडियंस में जुड़े इस खिलाड़ी ने टीम की रणनीति के बारे में किया खुलासा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Mumbai-Indians-team-xl

IPL 2021 से पहले मुंबई इंडियंस ने टैलेंट स्काउट के तौर पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अपने साथ जोड़ा है। अब पार्थिव पटेल ने टीम की उस रणनीति के बारे में खुलासा किया है, जिससे पिछले साल टीम जूझ रही थी। पार्थिव पटेल ने ये भी बताया है कि चेन्नई और दिल्ली की धीमी और नीची रहती गेंदों वाली पिचों पर मुंबई इंडियंस के स्पिनर किस तरह फायदा उठाएंगे, क्योंकि पहले 9 मुकाबले टीम को दिल्ली औऱ चेन्नई में खेलने हैं।

मुंबई इंडियंस अपने पहले 9 मुकाबले चेन्नई और दिल्ली के स्लो एंड लो ट्रैक पर खेलेगी। इस पर स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह मुंबई इंडियंस के लिए नुकसान की बात है, क्योंकि, अगर आप पिछले साल के मुंबई इंडियंस टीम को देखते हैं, तो केवल एक चीज थी जिसे हर कोई नोटिस कर सकता था – उनके पास एक अनुभवी स्पिनर नहीं था। उनके पास क्रुनाल पांड्या और राहुल चाहर हैं, लेकिन उन्हें किसी अनुभवी की जरूरत थी और यही मुंबई इंडियंस ने इस नीलामी में किया।”

मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल खेल चुके पार्थिव पटेल ने बताया, “उन्हें आइपीएल के बहुत अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला मिले हैं। वह जानते हैं कि चेन्नई के विकेटों पर या धीमी और नीची रहती गेंदों वाले विकेटों पर कैसे गेंदबाजी की जाती है। इसलिए, मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस ने सभी आधारों को कवर किया है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे कहां खेल रहे हैं इसलिए यह नुकसान नहीं होगा।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: NCB ने रिया चक्रवर्ती की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, आज होगी सुनवाई
Next: 31 मार्च तक जरुर पुरे कर लें ये आठ काम, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.