Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोमवार को हांग कांग उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया
  • विदेश

सोमवार को हांग कांग उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
rtdrtyrt

‘मास्क बैन’ के लिए फिर से ‘आपातकालीन कानून’ को लागू करना पूरी तरह से असंगत है. कोर्ट ने कहा कि यह मूल कानून जिसके तहत 1997 में हांग कांग चीन में वापस आ गया था के साथ पूरी तरह असंगत है.

उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद मंगलवार को चीन ने बयान जारी कर कहा कि हांग कांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के कानून हांग कांग के मूल कानून का पालन करते हैं या नहीं इसका फैसला केवल नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ही ले सकती है. नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के स्थायी समिति आयोग के प्रवक्ता यान तानवेई ने एक बयान में कहा कि ‘किसी अन्य प्राधिकरण को निर्णय लेने का अधिकार नहीं है.’

उधर, सरकार विरोधी समर्थकों और पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान कार पार्क में गिरने से विश्वविद्यालय के 22 वर्षीय एक छात्र की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए हांग कांग में मंगलवार को हजारों लोग एकत्र हो सकते हैं. साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यकर्ता वेंटस लाउ विंग-हांग द्वारा गुड नेबर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट चर्च में प्रार्थन सभा, ‘हेवेन ब्लेस मार्टियर्स’ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अनुमति पुलिस ने दे दी है.

हांग कांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एचकेयूएसटी) के कंप्यूटर साइंस के अंतर-स्नातक के द्वितीय वर्ष के छात्र चो की मौत शुक्रवार की सुबह हो गई. वह रविवार को पुलिस द्वारा सेंग क्वान ओ क्षेत्र में आंसूगैस के गोले दागे जाने के बाद एक कार पार्क की तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर आ गिरा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी.

हालांकि छात्र के गिरने की परिस्थियां स्पष्ट नहीं हुई हैं, लेकिन रिपोर्टों का कहना है कि वह आंसूगैस से बचने की कोशिश में गिरा था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ मंगलवार सुबह 11:30 बजे लाहौर से एयर एम्बुलेंस के जरिए लंदन रवाना
Next: डोनाल्ड ट्रंप के नेतृ्त्व में अमेरिका ने इस्राइल के प्रति अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.