Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सचिन वाजे तकनीक से संबंधित अपराधों साइबर-क्राइम बैंक कार्ड और धोखाधड़ी में माहिर है : NIA
  • देश
  • मुख्य समाचार

सचिन वाजे तकनीक से संबंधित अपराधों साइबर-क्राइम बैंक कार्ड और धोखाधड़ी में माहिर है : NIA

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास मिले विस्फोटक के मामले में संदिग्ध संलिप्तता के लिए सुर्खियों में रहे मुंबई पुलिस के गिरफ्तार अफसर सचिन वाजे ने कई जिंदगियां जी हैं. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से लेकर अपना सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म चलाने और वॉट्सऐप जैसा स्वदेशी मैसेजिंग ऐप डिजाइन करने वाले इस पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने पुलिसिंग के अलावा कई और क्षेत्रों में हाथ आजमाया है.

यही सब कुछ नहीं है इस निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) ने दो किताबें भी लिखी है, उनके नाम पर छह ट्रेडमार्क पंजीकृत थे और एक बार कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में वह बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा पर मुकदमा दायर कर चुके हैं.

सचिन वाजे को पिछले साल जून में उनकी बहाली से पहले 2003 में ख्वाजा यूनुस की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उनकी कथित भूमिका के कारण निलंबित कर दिया गया था. 2020 में मुंबई पुलिस में लौटने से पहले, वाजे ने प्रौद्योगिकी, एन्क्रिप्टेड सामग्री, सोशल मीडिया, साइबर स्पेस और संचार की दुनिया में एंट्री की.

मुंबई पुलिस के इस दागी अफसर के पुलिस की नौकरी के अलावा उसके जीवन के अन्य पक्षों का विस्तृत अवलोकन किया गया है.

ख्वाजा यूनुस मामले में सचिन वाजे की कथित भूमिका के बाद उनके निलंबन से पहले, वाजे ने तकनीक से संबंधित अपराधों जैसे साइबर-क्राइम, बैंक कार्ड और धोखाधड़ी आदि पर काम किया.

अपने निलंबन के बाद, उन्होंने कई प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्मों और उत्पादों को बनाने में तकनीक के साथ अपने साइबर कौशल और अनुभव का उपयोग किया.

इनमें से सबसे प्रभावशाली उनका मैसेजिंग और कम्युनिकेशन ऐप “डायरेक्ट बात” था. उद्यमियों, सरकारी एजेंसियों और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया था, वाजे ने इस पेड सर्विस को ‘धरती पर सबसे सुरक्षित संचार सूट’ होने का दावा किया.

यह प्लेटफॉर्म अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया गया था. एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म, संदेश भेजने, वीडियो कॉलिंग और फाइल साझा करने में सक्षम, जिसे तकनीकी विशेषज्ञ संयोग शेलार के साथ मिलकर डिजाइन किया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: DGCA : कोई यात्री अपील करने के बाद भी कोरोना नियम का पालन नहीं करता है तो उसे तीन महीने से लेकर आजीवन ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला जा सकता है
Next: बॉलीवुड में डांसर नोरा फतेही दुबई में वेकेशन कर रही एन्जॉय बिकिनी में बेहद हॉट फोटज की शेयर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.