Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश के तीनों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगा नाईट कर्फ्यू
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश के तीनों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगा नाईट कर्फ्यू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

देश में कोरोना महामारी का कहर एक बार फिर बढ़ गया है। कई प्रदेशों में स्थिति गंभीर हो गई है। मध्य प्रदेश के तीनों शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

इस दौरान आपात सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी कार्य के लिए बाहर निकले लोगों को गिरफ्तार करने का प्रावधान किया गया है। इसी का असर है कि रविवार सुबह भोपाल समेत तीनों शहरों की सड़कें एकदम वीरान नजर आईं। बता दें कि मध्य प्रदेश के तीनों शहर- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से कल सुबह छह बजे तक कुल 32 घंटे के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान सिर्फ आपात सेवाओं को ही अनुमति दी गई है।

इस दौरान अस्पताल और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। लॉकडाउन की वजह से भोपाल शहर में शनिवार रात दस बजे के बाद से ही सन्नाटा पसर गया। रविवार सुबह भी सड़कें सूनी नजर आईं। शहर के बाहरी सीमा सहित भीतर भी पुलिस ने लगभग 128 स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। वहीं इंदौर और जबलपुर में भी सिर्फ दूध और दवाई की दुकानें ही खुलीं दिखाई दी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएम योगी ने SSP को दिए ये निर्देश
Next: दिल्ली में अब रात 9 बजे तक लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, सत्येंद्र जैन ने सरकार को बताई योजना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.