Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • T20 सीरीज के फाइनल में ये खिलाड़ी थे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के थे असली दावेदार, लेकिन इसने मारी बाजी
  • खेल
  • देश

T20 सीरीज के फाइनल में ये खिलाड़ी थे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के थे असली दावेदार, लेकिन इसने मारी बाजी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
a16881f35840a813ef168fad0cfdc3ac

Ind vs Eng: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें भारत ने बाजी मारी। सीरीज के निर्णायक मैच में भारत की तरफ से तीन खिलाड़ी मैच विनर थे, जो प्लेयर ऑफ द मैच के दावेदार थे। मैन ऑफ द मैच के खिताब के दावेदारों में दो बल्लेबाज थे और एक गेंदबाज, लेकिन बाजी गेंदबाज ने मारी। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने ऐसी पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बांधे रखा, जहां हर एक गेंदबाज 10 या इससे ज्यादा के औसत से रन लुटा रहा था।

भुवनेश्वर कुमार के अलावा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब पाने वालों की लिस्ट में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल था, क्योंकि उन्होंने भी शानदारी पारियां खेली थीं, लेकिन भुवी की गेंदबाजी इन दोनों बल्लेबाजों पर भारी पड़ी। भुवनेश्वर कुमार ने अपने कोटे के 4 ओवर फेंके, जिनमें उन्होंने सिर्फ 15 रन खर्च किए और 2 सफलताएं हासिल कीं। इसमें चार वाइड भी थीं। उन्होंने 3.80 की इकोनमी से गेंदबाजी की।

वहीं, अगर बात रोहित शर्मा के मैन ऑफ द मैच की दावेदारी की करें तो उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 52 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 80 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैन ऑफ द मैच का खिताब पाने के दावेदार थे, लेकिन भुवनेश्वर कुमार को इसलिए ये खिताब मिला, क्योंकि उन्होंने पारी की पहली गेंद पर सफलता हासिल की थी, जबकि 13वें ओवर में उन्होंन जोस बटलर और डाविड मलान की साझेदारी तोड़ी थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में अब रात 9 बजे तक लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, सत्येंद्र जैन ने सरकार को बताई योजना
Next: सस्ते में सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, 11000 से ज्यादा गिरे दाम, जानिए क्या है कीमत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.