Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- बोलने की आज़ादी केवल ‘मन की बात’ तक सीमित
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश

राहुल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- बोलने की आज़ादी केवल ‘मन की बात’ तक सीमित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
0c69b048d2a64c03b01384c2b92886aca450ec310f7a020998ec22f69bdb3ccd

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सोशल मीडिया के जरिए इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को पीएम मोदी के द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को घेरा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से आज सुबह ट्वीट करते हुए लिखा कि बोलने की आजादी केवल ‘मन की बात’ तक सीमित है! #FreeSpeech.

इसके पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते शनिवार को मोदी सरकार को कृषि कानूनों को लेकर आड़े हाथों लिया था। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कृषि विरोधी सरकार को तीनों क़ानून रद्द करने ही होंगे। 56 छोड़ो, हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे!  MyFarmer_MyPride.. शनिवार को ही राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने लिखा था कि इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महँगाई, ग़रीबी और सिर्फ़ मित्रों की कमाई। साथ ही राहुल गांधी ने एक अखबार की कटिंग भी शेयर की है।

राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है, उसमें लिखा है कोरोना से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग का हिस्सा थे जिनकी तादाद घटकर 6.6 करोड़ रह गई है। साथ ही आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्यम आय वर्ग में शामिल हुए थे। रोजाना डेढ़ सौ रुपये या उससे कम कमाने वालों की संख्या 7.5 करोड़ जा पहुंचा।

बोलने की आज़ादी सिर्फ़ ‘मन की बात’ तक सीमित है!#FreeSpeech

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 21, 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मोनालिसा ने अपनी हॉट अदाओं से फैंस का बढाया पारा, तस्वीरें देख हर कोई हुआ दीवाना
Next: बलूचिस्तान में एक महिला नौकरशाह का 36 दिनों के भीतर चार बार हुई स्थानांतरण, जानिए क्या है कारण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.