Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मनसुख हिरेन मौत मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, दो लोगों को किया गिरफ्तार
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मनसुख हिरेन मौत मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले संदिग्ध कार के कथित मालिक मनसुख हिरेन की मौत मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र एटीएस ने मनसुख हिरेन मौत मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने कहा कि निलंबित पुलिस कॉन्स्टेबल विनायक शिंदे और एक बुकी नरेश धरे को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है।

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से भरा वाहन पाए जाने के कुछ दिनों बाद हिरन का शव नदी किनारे पाया गया था। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी। अंबानी के आवास ‘एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो की बरामदगी से जुड़े मामले की जांच एनआईए कर रही है और उसने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एसयूवी हिरन का था।

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मनसुख हिरन की मौत की जांच एनआईए को सौंपी है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) अभी तक मामले की जांच कर रहा था। हिरन पांच मार्च को मुंबई के पास एक नदी किनारे मृत पाए गए थे। उनकी पत्नी ने अपने पति की संदिग्ध तरीके से हुई मौत में वाजे के संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बलूचिस्तान में एक महिला नौकरशाह का 36 दिनों के भीतर चार बार हुई स्थानांतरण, जानिए क्या है कारण
Next: बिहार में शराबबंदी के बावजूद यहां शराब पीने वालों की संख्या में नहीं आई कम, रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख अभी भी पियक्कर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.