Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में 24 घंटों में कोरोना के आये 46 हजार से ज्यादा नए मामले। ….
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में 24 घंटों में कोरोना के आये 46 हजार से ज्यादा नए मामले। ….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

देश में अब हर दिन कोरोना वायरस रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 46 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है. वहीं कल कोरोना से 212 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि कल 21 हजार 180 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है.

कुल मामले- एक करोड़ 16 लाख 46 हजार 81
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 11 लाख 51 हजार 468
कुल एक्टिव केस- तीन लाख 34 हजार 646
कुल मौत- एक लाख 59 हजार 967

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अबतक कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ 50 लाख 65 हजार 998 डोज दी गई हैं. वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानि ICMR ने जानकारी दी है

कि 21 मार्च 2021 तक पूरे देश भर में कोरोना के 23 करोड़ 44 लाख 45 हजार 774 सैंपलों की जांच की गई है. कल पूरे देश में 8 लाख 80 हजार 655 सैंपलों की जांच की गई.

देश में रविवार को कोरोना के इस साल के अब तक के सर्वाधिक 43 हजार 846 दैनिक नए मामले आए हैं, जो इस साल अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है. जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर में आए कुल नए मामलों में से 83.14 फीसदी मामले महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं.

मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में हर दिन नए मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में शनिवार को इस साल पहली बार कोरोना वायरस के 800 से अधिक मामले सामने आए, जबकि दो और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया.

विशेषज्ञों के अनुसार, मामलों में वृद्धि का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड- मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं. एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं

लेकिन मुख्य कारण यह है कि लोगों के रवैये में बदलाव आया है और उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है. लोगों को अभी भी कुछ और समय के लिए गैर जरूरी यात्रा से बचना चाहिए.

Post navigation

Previous: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला पति पराग त्यागी के साथ मना वैकेशन
Next: रामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.