Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना ने एक बार फिर पसारे अपने पैर संक्रमितों की संख्या हुई 141
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना ने एक बार फिर पसारे अपने पैर संक्रमितों की संख्या हुई 141

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को पिछले तीन माह में सबसे ज्यादा 141 नए संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर शासन तक में हलचल मच गई।

बेकाबू होते कोरोना पर नियंत्रण के लिए शासन ने रात में ही स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुला ली। इसमें संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने और पॉजिटिव मरीजों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए गए।

आंकड़ों के अनुसार, हजरतगंज और अलीगंज में वायरस खासतौर पर रफ्तार पकड़ रहा है। रविवार को हजरतगंज में सबसे ज्यादा 19 मरीज पाए गए। वहीं, अलीगंज में 15 पॉजिटिव मिले।

इसके अलावा गोमती नगर में 12 व इंदिरा नगर में 10 मरीज पाए गए। वहीं, विभूति खंड में नौ और रायबरेली रोड पर छह नए मरीज मिले। कुल 13 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेष ने होम आइसोलेशन का अनुरोध किया।

तीन शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, स्‍कूल बंद : वहीं, सीएमएस अलीगंज के तीन शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते सोमवार को स्कूल बंद कर द‍िया गया। अभिभावकों ने कैंप लगाकर भी टेस्टिंग कराए जाने की मांग की है।

एक हफ्ते पहले न्यूनतम 200 तक की संख्या पर लुढ़कने के बाद लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अचानक तीन गुना से भी ज्यादा बढ़कर 659 हो गई है। रविवार को कुल 27 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सॢवलांस एवं कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर विभिन्न होटलों-दुकानों, प्रतिष्ठानों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों तथा संक्रमण प्रभावित इलाकों से कुल 7823 मरीजों के नमूने लिए।

लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल की मौजूदा बेड संख्या 50 से बढ़ाकर सौ की जा रही है। केजीएमयू, एसजीपीजीआइ के कोविड-19 अस्पतालों को फिर पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है।

इन अस्पतालों में आइसीयू, एचडीयू, ऑक्सीजन व्यवस्था, वेंटिलेटर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।डाक्टर एमके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की। इस दौरान करीब तीन हजार लोगों के नमूने लिए गए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव की सरकार की जोरदार तैयारी, 12 घंटों के भीतर 56 डिप्टी एसपी अफसरों का हुआ तबादला
Next: बिहार दिवस: सीएम नीतीश ने जनता से किया वर्चुअल संवाद, राष्‍ट्रपति व PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.