Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का किया बचाव, कही यह बात
  • देश
  • महाराष्ट्र

एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का किया बचाव, कही यह बात

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (20)

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्‍नर परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र की सियासत में उथल पुथल मची हुई है। विपक्ष लगातार गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी बीच दिल्ली में आयोजित एक प्रेसवार्ता में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र के गृहमंत्री का बचाव करते नजर आये। एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार ने कहा  5 से 15 फरवरी तक देशमुख कोरोना संक्रमित थे और इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती थे।  सचिन वाझे से उनकी बातचीत का तो सवाल ही नहीं उठता। इसलिए फरवरी में अनिल देशमुख और वाझे की बात होने का तथ्‍य पूरी से से गलत है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा जिस 15 फरवरी की पत्र में बात की गई है उस दिन अस्‍पताल से छुट्टी मिलने के बाद कुछ पत्रकार अस्पताल के गेट पर मेरा इंतजार कर रहे थे। मैं कमजोरी महसूस कर रहा था इसलिए मैं वहां कुर्सी पर बैठ गया और उनके सवालों का जवाब दिया। फिर मैं सीधे अपनी कार में बैठकर घर चला गया। मैं 15 फरवरी से 27 फरवरी तक होम क्‍वारंटाइन में था। बीमारी के बाद 28 फरवरी को मैंने पहली बार घर से बाहर कदम रखा था।

वहीं  एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी इस बारे में कहा है कि अनिल देशमुख के इस्‍तीफे का सवाल ही नहीं उठता जांच में सच सबके सामने आ जाएगा। नवाब मलिक ने कहा सबसे पहले इस बात का पता लगाने की जरूरत है कि आखिर परमबीर सिंह के तबादले के बाद ये पत्र क्‍यों लिखा गया है। पत्र की विश्‍वसनीयता पर सवाल उठाते हुए नवाब मलिक ने कहा कि  जिस समय पैसे मांगे गए थे  उस समय देशमुख कोरोना महामारी से ग्रसित थे और अस्‍पताल में भर्ती थे। ये बात कब और कैसे हुई इसका परमबीर सिंह ने पत्र में कहीं उल्‍लेख नहीं किया है।

Post navigation

Previous: गर्मियों में दाद की होती है समस्या, तो जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Next: रोज किशमिश का करें सेवन, होंगे ये लाभ

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.