Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने-चांदी के वायदा भाव में में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव
  • गैजेट्स
  • देश
  • मेन स्लाइड

सोने-चांदी के वायदा भाव में में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (26)

सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 0.24 फीसद या 106 रुपये की गिरावट के साथ 44,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा चार जून, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.17 फीसद या 79 रुपये की गिरावट के साथ 45,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमत में सोमवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.68 फीसद या 1136 रुपये की गिरावट के साथ 66,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.20 फीसद या 3.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,740.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.59 फीसद या 10.27 डॉलर की गिरावट के साथ 1,734.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 2.04 फीसद या 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 25.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.44 फीसद या 0.64 डॉलर की गिरावट के साथ 25.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया
Next: यहाँ जाने होली पर कौन कौन सी चलेंगी स्पेशल ट्रेन देखे पूरी डिटेल

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.