Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र किया जारी, नड्डा ने कहा- NRC लागू करने में…
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र किया जारी, नड्डा ने कहा- NRC लागू करने में…

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
assam-bjp-72
बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी गुवाहाटी में घोषणापत्र जारी किया. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी ने 10 संकल्पों वाला घोषणापत्र जारी किया. घोषणापत्र लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारा उद्देश्य जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है. संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और इसे लेकर हम चले हैं.
नड्डा ने असम की जनता से दो लाख सरकारी नौकरियां, एक लाख प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों का वादा किया. इसके साथ ही उन्होंने एनआरसी को लेकर भी उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि एनआरसी लागू करने में असम का ध्यान रखा जाएगा. जेपी नड्डा ने असम में वास्तविक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और घुसपैठ पर अंकुश लगाने का वादा किया. जेपी नड्डा ने कहा, ”असम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, हम शुरू करेंगे असम आत्मनिर्भर भारत इसके लिए हम माइक्रो और मैक्रो स्तर पर योजना बनाएंगे और इसे कई क्षेत्रों में आगे ले जाएंगे.”  इस दौरान बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर हुए कोरोना से संक्रमित
Next: अफ्रीकी नेताओं ने पूर्व तंजानियाई राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान मागुफुली को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.