Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नाजायज संबंध का विरोध करने पर ससुराल वालो ने मारपीट कर बहू को घर से निकाला बाहर
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार

नाजायज संबंध का विरोध करने पर ससुराल वालो ने मारपीट कर बहू को घर से निकाला बाहर

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बिहार के बेगूसराय जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के पंचमबा की है, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर बहू को घर से बाहर निकाल दिया. वहीं, जब महिला अपने मायके चली गयी, तब उसका पति अपने सगे संबंधियों के साथ पत्नि के मायके पहुंचा और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की. इस घटना में वे घायल हो गए, ऐसे में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इधर, घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर और देवर उसके साथ नाजायज संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे, जब उसने इसका विरोध किया तो किया पति, ससुर और देवर ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. बता दें कि सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा निवासी राजेश कुमार सिंह की बेटी भावना कुमारी की शादी बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर पिपरा निवासी श्यामदेव चौधरी के बेटे राजन कुमार से हुई थी.

मिली जानकारी अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित कर रहे थे. पीड़िता की मानें तो उसका ससुर उसके साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता था, जिसका वो विरोध करती थी. बीते दिनों में उसके देवर ने व्हाट्सएप पर गंदे-गंदे मैसेज भेजे थे. इसकी शिकायत जब उसने अपने पति से की तब उसने कहा कि उसका चरित्र जानने के लिए ऐसा मैसेज भेजा गया था.

पीड़िता ने बताया कि इस घटना की उसने स्थानीय थाने में शिकायत की थी और फिर वो मायके चली आयी थी. लेकिन ससुराल वाले वापस उसे ससुराल लेकर चले गए थे. लेकिन बीते दिनों दोबारा उसे प्रताड़ित कर मायके भेज दिया गया. इसी क्रम में बीती रात जब वह अपने मायके में थी, तब ससुराल वालों ने महिला और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की. फिलहाल, स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी में लगी हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इजराइल में नेतन्याहू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण दो वर्षों में चौथी बार होंगे संसदीय चुनाव
Next: देश में फिर बिगड़े कोविड-19 से हालात, 24 घंटों में मिले 40 हजार से ज्‍यादा मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.