Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबला नूर सुल्तान में खेलेगी
  • खेल

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबला नूर सुल्तान में खेलेगी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
t7t

इस तरह अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने कजाकिस्तान की राजधानी को इस मुकाबले की मेजबानी सौंपकर वेन्यू को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। आईटीएफ के स्वतंत्र ट्रिब्यूनल ने चार नवंबर को डेविस कप समिति द्वारा लिए गए फैसले पर मुहर लगाई कि यह मुकाबला तटस्थ स्थान पर खेला जाना चाहिए।

पाकिस्तान टेनिस महासंघ ने फैसले के खिलाफ अपील की थी। उसने कहा था कि यदि भारतीय तीर्थयात्री बिना किसी सुरक्षा खतरे के पाकिस्तान जा सकते हैं तो भारतीय टीम इस्लामाबाद में मैच क्यो नहीं खेल सकती।

एआईटीए के सीईओ अखूरी विश्वदीप ने कहा, ‘आईटीएफ ने हमें बताया है कि मुकाबला नूर सुल्तान में होगा। हमें नहीं पता कि पीटीएफ की अपील खारिज हुई है या नहीं। हमें देर रात को मिली सूचना में नए वेन्यू के बारे में बताया गया।’

मुकाबला 29-30 नवंबर को खेला जाना है। पहले इसे सितंबर में होना था, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए भारत ने इसे तटस्थ स्थान पर आयोजित कराने की मांग की थी। भारत ने अपनी पूरी मजबूत टीम का एलान किया था क्योकि पाकिस्तान जाने से इनकार करने वाले सभी शीर्ष खिलाड़ी तटस्थ स्थान पर खेलने को तैयार हैं।

भारतीय टीम की अगुवाई सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन करेंगे, जबकि लिएंडर पेस और जीवन नेदुचेझियान युगल खेलेंगे। रोहन बोपन्ना ने कंधे की चोट के कारण नाम वापस ले लिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रोहन बोपन्ना कंधे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले से बाहर
Next: एक समय जीनत और संजय खान का रिश्ता सुर्खियों में रहा

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.