Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेरठ में अवैध तरीके से शराब परोसने पर पुलिस ने मारी छापेमारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मेरठ में अवैध तरीके से शराब परोसने पर पुलिस ने मारी छापेमारी

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
Wine-925-1

पंचायत चुनाव से पहले यूपी में शराब की अवैध बिक्री हो रही है. पश्चिमी यूपी के मेरठ में भी शराब की अवैध बिक्री तेजी से हो रही है. शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मेरठ के एसपी ने होटलों पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान तीन होटल अवैध तरीके से ग्राहकों को शराब परोसते दिखे. पुलिस ने इन तीन होटलों को सीज कर दिया. साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

मेरठ के एसपी सूरज राय ने फिल्मी स्टाइल में छापेमारी की. सूरज राय खुद ही कस्टमर बनकर होटल पहुंचे. पीठ पर पिट्ठू बैग लादे एसपी कैंट सूरज राय को कोई भी पहचान नहीं पाया. इसी वजह से होटल में उन्हें आराम से शराब की बोतल उपलब्ध हो गई.

जिसके बाद पुलिस ने होटलों पर छापेमारी कर दी. खास बात ये भी रही जब होटल पर लगाने को ताला नही मिला तो गेट पर हथकड़ी लगाकर ही उसे बंद करना पड़ा. एसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. ये कार्रवाई रोडवेज स्टैंड के पास होटलों में हुई है.

छापेमारी में पुलिस को अवैध शराब के साथ-साथ कुछ लोग शराब पीते हुए भी मिले. छापे के दौरान पुलिस को एसी के बॉक्स के अंदर से शराब की बोतलें मिली. पुलिस ने अवैध शराब को बरामद किया और लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेते हुए तीन होटलों को सीज कर दिया.

पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच इस तरह की शिकायतें मिली थी कि रोडवेज स्टैंड के आसपास के कुछ होटल अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहे हैं. जिसके बाद एसपी कैंट छात्र का वेश धरकर खुद ही होटलों पर पहुंच गए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मृति ईरानी आज अपना मना रही 45वां जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
Next: बस्ती डिपो की दो बसों में ट्रक ट्रेलर ने मारी टक्कर, छह यात्रियों की हुई मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.