Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भोजपुरी फिल्म डोली के सजा के रखना का ट्रेलर हुआ आउट
  • देश
  • मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म डोली के सजा के रखना का ट्रेलर हुआ आउट

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
maxresdefault

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जहां एक ओर अपने होली सॉन्ग्स के जरिए फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वे लगातार एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. खेसारी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डोली सजा के रखना में बिजी हैं.

फिल्म में खेसारी के अपोजिट में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे नजर आएंगी. हाल ही में मेकर्स की ओर से डोली सजा के रखना का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें खेसारी काफी सीरियस गेटअप में दिख रहे हैं.

रजनीश मिश्रा की अपकमिंग फिल्म डोली सजा के रखना के 1 मिनट 30 सेकेंड के ट्रेलर में खेसारी लाल खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं. वीडियो में खेसारी बॉलीवुड के अक्षय कुमार की तरह गजब के एक्शन्स सीन्स को करते दिख रहे हैं. ट्रेलर में आम्रपाली की भी खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है.

https://youtu.be/ma0vN-AIN2c

जहां खेसारी जान पर खेलकर दुश्मन से फाइट करते नजर आ रहे हैं तो वहीं आम्रपाली फोन पर बात करते हुए मुस्कुराते हुए दिख रही हैं. इस फिल्म को लेकर खेसारी ने पहले ही हिंट दी थी

कि वे बहुत जल्द एक धांसू फिल्म लेकर आने वाले हैं आम्रपाली संग खेसारी होली सॉन्ग में पहले से ही फैंस का दिल जीत रहे हैं अब ये जोड़ी पर्दे पर भी धमाल मचाने वाली है.

भोजपुरी दर्शक डोली सजा के रखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को रौशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है और म्यूजिक घुंघरू जी का है. ये ट्रेलर 22 मार्च 2021 को Fox Studio Bhojpuri ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है जिसे कुछ ही घंटों में 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में खेसारी और आम्रपाली का अंदाज-ए-बयां हर किसी को पसंद आ रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : 24 मार्च को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में लगेगा रोजगार मेला
Next: गाजियाबाद में कोरोना की पहली खुराक लेने वाले 28 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं ली दूसरी खुराक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.