Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेंगलुरु में कई सालों से घरों में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • क्राइम
  • देश

बेंगलुरु में कई सालों से घरों में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
navbharat-times

बेंगलुरु में पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो पिछले 27 सालों से घरों में चोरी करने में एक्सपर्ट है और उस पर 60 मामले दर्ज हैं. वह 45 बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है. 42 साल के पीन्या के श्रीनिवास उर्फ ​​डोला सीना को हाल ही में राजाजीनगर पुलिस ने रंगे हाथों लूट की एक सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक श्रीनिवास को पहली बार 17 साल की उम्र में कथित तौर पर एक घर में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. तब से अब तक उस पर चोरी के 60 मामले दर्ज किए गए हैं. उसके खिलाफ ज्यादातर घर के ताले तोड़कर चोरी करने का आरोप है.

श्रीनिवास के खिलाफ मुख्य रूप से शहर और बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुरु और चित्रदुर्ग जिलों में चोरी करने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं.

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए श्रीनिवास के पास से 6 लाख रुपये के 144 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं. उसके बार से मिली सोने की चेन को उसने हाल ही में बयाडहरहल्ली में एक बंद घर से चुराई थी.

हाल ही में उत्तर डिवीजन के निरीक्षकों ने अपराध से संबंधित मुद्दों पर स्थानीय मुखबिरों के साथ बैठक की थी. मीटिंग के दौरान मुखबिरों को 50 से ज्यादा आदतन अपराधियों की तस्वीरें दिखाई गईं थीं.

जिसके बाद पिछले हफ्ते, जालहल्ली के एक मुखबिर ने जलहल्ली क्रॉस के अय्यप्पा मंदिर के पास सोने की दुकान के बाहर खड़े श्रीनिवास को देखा था. उसने श्रीनिवास की तस्वीर क्लिक की और एक पुलिस अधिकारी को भेज दिया.

इसके बाद जल्द ही राजाजीनगर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया. बाद में, पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली और वहां से शेष सोना बरामद कर लिया.

वहीं पुलिस ने बताया कि अपनी युवावस्था से ही श्रीनिवास का पेट काफी बड़ा था. 20 और 30 के दशक में ली गई उसकी तस्वीरों से पता चलता है कि काफी दुबला-पतला हुआ करता था. पतला होने के बावजूद, उसके पेट काफी मोटा था, इसलिए जेल में उसके साथ रहे कैदियों ने उसका नाम डोला रख दिया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बीजेपी देश के कार्यकर्ताओं को सैनिकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम करेंगी आयोजित
Next: शरद पवार के दावे पर फिर उठे सवाल 15 फरवरी को अनिल देशमुख ने किया था हवाई सफर, दस्तावेज हो रहे वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.