Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रयागराज जनपद के हंडिया में जहरीली शराब से एक और मौत, अब तक इतने लोगो की गई जान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

प्रयागराज जनपद के हंडिया में जहरीली शराब से एक और मौत, अब तक इतने लोगो की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
18_03_2021-alcohol_21474855_124812197

प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से एक और मौत हो गई। अमोरा गांव निवासी लालबाबू के मंगलवार की रात में दम तोड़ते ही मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह जब मौत की खबर पहुुंची तो ग्रामीण सांसत में पड़ गए। कहा जा रहा है कि गांव वाले भी अब अपने घर के सदस्य को भी शराब पीने से रोक रहे हैं। उन्हें शराब के जहरीली होने की आशंका सताने लगी है। लालबाबू पुत्र राधेश्याम की जहरीली शराब पीने के कारण हालत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लालबाबू के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

15 मार्च से मौत का शुरू हुआ था सिलसिला

हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा, संग्रामपट्टी, सरायमंसूर समेत अन्य गांव में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत हुई और 11 को स्वरूपरानी नेहरू व बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 मार्च से शुरू हुआ मौत का सिलसिला अगले छह दिन तक चला था। इससे पुलिस, प्रशासन और आबकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। जहरीली शराब से तबीयत बिगडऩे पर पहले सात और फिर एक-दो करके कुल 11 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था।

जहरीली शराब मामले में दो नामजद आरोपित फरार हैं

एसपी गंगापार धवल जायसवाल का कहना है कि अभी अमोरा गांव निवासी लालबाबू की स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उधर, जहरीली शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने हंडिया के बमेला गांव के भोथल, अमोरा के समर बहादुर उर्फ सुद्धू और बनपुखरा के राम सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुकदमे में नामजद दो अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं।

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने इस कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का लिया निर्णय
Next: उत्तर प्रदेश में होली पर रखना होगा इन बातों का ध्यान योगी सरकार ने दिए निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.