Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के अलीगढ में आईटीआई छात्र के अपहरण से फैली सनसनी मांगे 20 लाख रुपये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में आईटीआई छात्र के अपहरण से फैली सनसनी मांगे 20 लाख रुपये

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (14)

खैर कोतवाली इलाके में आईटीआई छात्र के अपहरण से हड़कंप मच गया है. छात्र सोमवार को अपने खेतों पर गया था जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा. लापता छात्र की बहन के मोबाइल पर मैसेज के जरिए फिरौती की रकम मांगी गई है. बदमाशों ने मैसेज कर 20 लाख रुपये मांगे हैं. बदमाशों ने इसके लिए दो दिन का समय दिया है.

इसके अलावा फिरौती की रकम को हैदराबाद वाली ट्रेन में रखने को कहा गया. फिरौती की रकम का मैसेज मिलने के बाद छात्र के परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने युवक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

बता दें कि गांव बझेड़ा के रहने वाले किसान श्योदान सिंह का 22 वर्षीय बेटा सुरेंद्र पाल अलीगढ़ में एक प्राइवेट कॉलेज से आईटीआई कर रहा है. सुरेंद्र सोमवार को अपने घर से खेतों पर गया था.

देर शाम तक भी वो वापस नहीं लौटा. उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था. छात्र के अचानक गायब होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए. रात भर संभावित जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन सुरेंद्र का कुछ सुराग नहीं लग सका.

मंगलवार दोपहर बाद अचानक सुरेंद्र की बहन के मोबाइल फोन पर फिरौती मांगे जाने का मैसेज 20 लाख रुपये का मैसेज उसकी मिला. मैसेज मिलने के बाद सुरेंद्र के परिवार के लोग स्थानीय ग्रामीणों के साथ कोतवाली खैर पहुंच गए.

परिजनों ने अपने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के अनुसार लापता छात्र के मोबाइल फोन की लोकेशन हैदराबाद में मिल रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिरर सेल्फी शेयर कर सुजैन ने लिखा, काश! मैं लड़का होती
Next: दिशा परमार ने अपने हाथों राहुल वैद्य के नाम की लगवाई मेंहदी, तस्वीरें देख फैंस हुए भावुक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.