Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने- चांदी के वायदा भाव में आई गिरावट, जानें क्या हैं रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सोने- चांदी के वायदा भाव में आई गिरावट, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
सोने-और-चांदी-के-भाव-में-आई-गिरावट-जाने-क्या-है-आज-के-दाम

सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:35 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 42 यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 44,818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 44,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 16 रुपये यानी 0.04 फीसद की कमी के साथ 45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का मूल्य 45,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

MCX पर सुबह 10:47 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 131 रुपये यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 65,114 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 65,245 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 268 रुपये यानी 0.40 फीसद की टूट के साथ 66,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 66,368 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 1.80 डॉलर यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 1,737.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का रेट 2.24 डॉलर यानी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 1,736.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.08 डॉलर यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 25.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दूसरी ओर, स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.04 डॉलर यानी 0.18 फीसद की बढ़त के साथ 25.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिशा परमार ने अपने हाथों राहुल वैद्य के नाम की लगवाई मेंहदी, तस्वीरें देख फैंस हुए भावुक
Next: RBI गवर्नर ने कहा- रेगुलेशन फिनटेक सेक्टर में इनोवेशन के लिए बाधक नहीं होना चाहिए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.