Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में करना होगा बदलाव
  • खेल
  • देश

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में करना होगा बदलाव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
0521_team-india5

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच शुक्रवार 26 मार्च को खेला जाना है। इससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम को दूसरे वनडे मैच के लिए कम से कम एक बदलाव जरूर करना होगा, क्योंकि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की स्थिति में भारतीय टीम के पास मध्यक्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत और पहली बार वनडे टीम में शामिल किए गए दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जो नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। शुभमन गिल भी वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी अभी पुख्ता नहीं है।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी पहले वनडे मैच में चोट लगी थी, लेकिन वे दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उनको फ्रैक्चर नहीं हुआ है। वहीं, उनके जोड़ीदार के रूप में फिर से शिखर धवन को देखा जा सकता है। इसके अलावा तीन नंबर पर विराट कोहली होंगे, जबकि चौथे नंबर के लिए रिषभ पंत और सूर्यकुमार में जंग है, लेकिन कप्तान कोहली अनुभवी रिषभ पंत के साथ जाना पसंद करेंगे।

पांचवें नंबर पर फिर से केएल राहुल को देखा जा सकता है, जबकि छठे नंबर पर मैच फिनिशर के तौर पर हार्दिक पांड्या और सातवें नंबर पर उनके भाई क्रुणाल पांड्या को मौका दिया जाएगा। गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को फिर से मौका मिलने के चांस हैं। भारतीय टीम पहला मुकाबला जीत चुकी है। ऐसे में दूसरा मुकाबला जीतकर भारत सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ में आये कोरोना के 232 नए संक्रमित सरकार ने दिए सख्त आदेश
Next: दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के नए कप्तान का जल्द होगा ऐलान

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.