Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेत्री कंगना रनौत को अदालत ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में दी बड़ी राहत। …
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अभिनेत्री कंगना रनौत को अदालत ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में दी बड़ी राहत। …

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

जावेद अख्तर मानहानि मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को थोड़ी राहत मिली है. आज कंगना कोर्ट के सामने पेश हुईं थी और अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत ने कंगना रनौत को जमानत दे दी. दरअसल, कंगना पर जावेद अख्तर ने पिछले साल नवंबर में मानहानि का केस किया था.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत पर पेश हुईं थी और खुद के खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द करने की मांग की थी. उन्होंने जमानत के लिए भी आवेदन किया था, जिसे अदालत ने स्वीकार किया और कंगना को अनुमति दे दी.

Mumbai: Andheri Magistrate court grants bail to Kangana Ranaut in Javed Akhtar defamation matter.

She had appeared before court today and had sought cancellation of the bailable warrant issued against her. She had also applied for bail which was allowed by the court

(File pic) pic.twitter.com/KwW2FsTNzl

— ANI (@ANI) March 25, 2021

बता दें कि टेलीविजन साक्षात्कारों में कथित रूप से कंगना के जरिए जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर अभिनेत्री कंगना पर जावेद अख्तर ने अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी.

जावेद अख्तर का दावा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में गुटबाजी का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम भी इसमें घसीटा था.

वहीं जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी. शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर चीटिंयों का एक झुंड सोने की चेन उठाकर गया वीडियो वायरल
Next: बिहार: रिजल्‍ट का इंतजार जारी, जानिए पास-फेल व ग्रेस का फंडा, ऐसे देखें परिणाम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.