Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK: बच्ची से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने बुजुर्ग को 20 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई सजा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देश

UK: बच्ची से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने बुजुर्ग को 20 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई सजा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (10)

मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने बुजुर्ग को दोषी ठहराते हुए 20 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पीडि़ता को निर्भया फंड से एक लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की संस्तुति कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्राचार करने के आदेश दिए हैं।

शासकीय अधिवक्ता नवीन जोशी ने बताया कि 30 अक्टूबर 2018 को मुखानी थाने में बिठोरिया नंबर एक निवासी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर कहा कि उनके पड़ोस में 60 वर्षीय बुजुर्ग रहता है। 29 अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे बुजुर्ग छह साल की बेटी को गोद में उठाकर छत पर ले गया और आपत्तिजनक हरकतें की। बच्ची ने घर आकर मां को आपबीती बताई। मुखानी थाना पुलिस ने इस मामले में बुजुर्ग के विरुद्ध धारा 376 व 5(ग)/6 पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।

यह मामला विशेष न्यायाधीश पाक्सो अर्चना सागर की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में नौ गवाह पेश किए गए। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि गुरुवार को न्यायालय ने इस मामले में बुजुर्ग को मासूम बच्ची से दुष्कर्म का दोषी ठहराया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई के अस्पताल में लगी आग, 70 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट
Next: प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत और मदन कौशिक ने तीरथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.