Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की रफ़्तार तेज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी आये कोरोना की चपेट में हुए होम क्वारंटीन
  • खेल
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना की रफ़्तार तेज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी आये कोरोना की चपेट में हुए होम क्वारंटीन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

देश में कोरोना एक बार फिर विस्‍फोटक रूप लेने लगा है. देश में पिछले 24 घंटे में 60 हजार से अधिक नए मामलों से कोरोना की खतरनाक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62,258 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 291 लोगों की मौत हुई है. नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 8 हजार 910 हो गई है.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. यह जानकारी सचिन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए दी है. सचिन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. उन्होंने हाल ही रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज’ टूर्नामेंट में भाग लिया था.

सचिन ने ट्वीट किया, ‘मैं लगातार टेस्ट करवा रहा था, साथ ही सारे दिशा-निर्देशों का पालन भी कर रहा था. हालांकि हल्के लक्षणों के साथ मुझे पॉजिटिव पाया गया है. घर में अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन भी कर रहा हूं. डॉक्टर्स की सलाह पर अमल कर रहा हूं. मेरा ख्याल रख रहे स्वास्थ्यकर्मियों का आभार प्रकट करता हूं.’

पिछले हफ्ते ही सचिन ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान इंडिया लीजेंड्स टीम की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल जिताया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका लीजेंड्स को हराया था.

तेंदुलकर 200 टेस्ट खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 15921 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 463 मैच खेलने वाले इस पूर्व क्रिकेटर के नाम 18426 रन हैं. तेंदुलकर ने वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान मोर्चा द्वारा 12 घंटे के ‘भारत बंद’ के मद्देनजर गाजीपुर बॉर्डर हुआ बंद, ये रास्ते रहेंगे खुले
Next: जो बाइडेन ने वैश्विक जलवायु चर्चा के लिए दुनिया के 40 नेताओं को किया आमंत्रित, PM मोदी भी होंगे शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.