Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- कोरोना को ख़त्म करना है तो चुनाव कराएं
  • देश
  • मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- कोरोना को ख़त्म करना है तो चुनाव कराएं

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

जिस तरह एमपी अजब-गजब है, वैसे ही यहां के नेता भी गजब है। प्रदेश के नेता समय-समय पर अजीबोगरीब काम करके चर्चा में बने रहते हैं। अब आगर मालवा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि प्रदेश से कोरोना भागना है तो यहां चुनाव करवा दिए जाएं। ताकि भीड़ देखकर कोरोना भाग जाए।

आपको बता दें कि, आगर से कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को एक अजीब मांग के साथ पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि इंदौर, आगर-मालवा क्षेत्र सहित पूरे राज में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जिसके चलते प्रदेश की आम जनता में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में क्यों न पूरे राज्य में चुनाव कराएं जाएं। ताकि बड़े-बड़े नेताओं की रैलियों में भारी भीड़ जमा हो और कोरोना भीड़ देखकर एमपी से भाग जाए।

इसी पत्र में विधायक ने कोरोना से बचने के उपाय भी बताते हुए लिखा है कि, जिन राज्यों में चुनाव है, वहां भारी भरकम भीड़ वाली रैलियां आयोजित हो रही है। ऐसे में कोरोना की हिम्मत नहीं हो रही है कि वहां चला जाए। बंगाल में हमारे देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री सरकार की गाइडलाइनों का पालन करते हुए प्रचार कर रहे हैं। इस तरीके से वहां कोरोना का संक्रमण कम हो गया है, जबकि त्योहारों के समय लोगों को घर मे रहने की सलाह दी जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास
Next: यूपी पंचायत चुनाव: लखनऊ के इतने मतदान केंद्र अंतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में, कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.