Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में आये कोरोना के 24 घंटे में लगभग 56 हजार 211 नए मामले सामने
  • देश
  • स्वास्थ्य

भारत में आये कोरोना के 24 घंटे में लगभग 56 हजार 211 नए मामले सामने

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के 56 हजार 211 नए मामले सामने आए हैं. देश में आखिरी बार 23 मार्च को 56 हजार से कम यानि वहीं, 53 हजार 476 मामले आए थे. देश में कल कोरोना से 271 लोगों की मौत हो गई . हालांकि कल 37 हजार 28 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है.

कुल मामले- एक करोड़ 20 लाख 95 हजार 855
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 13 लाख 93 हजार 201
कुल एक्टिव केस- 5 लाख 40 हजार 720
कुल मौत- एक लाख 62 हजार 114
कुल टीकाकरण- 6 करोड़ 11 लाख 13 हजार 354
कल टेस्ट किए गए सात लाख 85 हजार 864 सैंपल

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 26 लाख 50 हजार 25 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से सात लाख 85 हजार 864 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान करीब 86 फीसदी है. देश में कोरोना वायरस के 63 फीसदी सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं.

दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छोटी कक्षाओं के लिए फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे. दिल्ली के अलावा पंजाब, पांडिचेरी, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों ने भी फिलहाल छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं. राज्य बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. पंजाब बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अब 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी.

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक केवल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित करने के लिए कहा है. तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया.

Post navigation

Previous: सनी लियोनी ने इस अंदाज़ में मनाई पति संग होली देखे तस्वीरें
Next: बिहार के आरा जिले में शौच के लिए किशोर की हत्या से मचा हड़कंप

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.