Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : मथुरा में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस पर हुआ हमला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश : मथुरा में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस पर हुआ हमला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
1600x960_184122-sharab

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार को अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया. अवैध शराब की बिक्री से जुड़े लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला किया. पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई थी. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना नगला साझा गांव में हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस का एक वाहन झड़प की सूचना पर मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां पर कुछ और ही मामला था. उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल हुए दो व्यक्तियों में एक सब-इंस्पेक्टर शामिल है.

उन्होंने कहा कि पुलिस दल ने कुछ लोगों को शराब बेचते और अन्य लोगों को इसका सेवन करते पाया. उन्होंने बताया कि जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन पर हमला किया गया.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीन आरोपियों को दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने कहा कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के आरा जिले में शौच के लिए किशोर की हत्या से मचा हड़कंप
Next: Xiaomi ने लेटेस्ट Mi 11 5G सीरीज को किया लॉन्च जाने फ़ोन के स्पेसिफिकेशंस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.