Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंगाल चुनाव: अशोक डिंडा को Y प्लस सिक्योरिटी, प्रचार के दौरान हुआ था हमला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बंगाल चुनाव: अशोक डिंडा को Y प्लस सिक्योरिटी, प्रचार के दौरान हुआ था हमला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
ashok_dinda_1617174964

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मोयना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है. अब उनके साथ CRPF के जवान हमेशा मौजूद रहेंगे. कल ही क्रिकेटर से नेता बने अशोक डिंडा ने इल्जाम लगाया था कि उनकी कार पर हमला किया गया. यह हमला उस समय किया गया जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे.

आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान अशोक डिंडा की कार में तोड़फोड़ की गई. डिंडा को हल्की चोट आई. डिंडा ने हमले को लेकर ट्विटर पर वीडियो और फोटो भी पोस्ट किया है. भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा का आरोप है कि उनकी कार और उन पर ईंटों से हमला किया गया. अशोक डिंडा ने ट्वीट करते हुए कहा कि तृणमूल के लोगों ने आज शाम 4 बजे BDO ऑफिस के पास मुझ पर हमला किया. डिंडा के मैनेजर ने बताया कि यह घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे. वहां, TMC के एक स्थानीय गुंडे शाहजहां अली ने अन्य लगभग सौ भी अधिक लोगों के साथ मिल कर लाठी, सरिया और ईंट से हमला किया.

हालांकि, TMC ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरूनी कलह का एक नतीजा है. TMC जिला अध्यक्ष अखिल गिरि ने कहा कि भाजपा के पुराने लोग डिंडा को पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने उन पर हमला किया. तृणमूल कांग्रेस का इस घटना से कोई वास्ता नहीं है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: NCB ने एजाज़ खान को ड्रग्स मामले में किया अरेस्ट, कहा- मिली सिर्फ चार नींद की गोलियां
Next: अमित शाह इस दिन पुडुचेरी में करेंगे रोड शो

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.