Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद करने वाली है शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद करने वाली है शुरू

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
wheat

योगी सरकार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीद के दौरान कोविड से बचाव के उपाय अपनाने और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए संकल्पित है.

योगी ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 से निरंतर किसानों को व्यापक स्तर पर मूल्य समर्थन योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी क्रम में एमएसपी के अंतर्गत गेहूं क्रय वर्ष 2021-22 में खरीद का कार्य सुचारु ढंग से संचालित किया जाए.

मुख्यमंत्री योगी ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा भी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े.

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने व पेयजल आदि की व्यवस्था रहे. गेहूं खरीद के दौरान कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाए जाएं. इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रय केंद्रों पर पल्स ऑक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड थर्मामीटर की उपलब्धता रहे.

Post navigation

Previous: PAN कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स, आज है आखिरी दिन
Next: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी अहम बैठक मंत्री-विधायक होंगे शामिल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.