Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (20)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किये जाएं।

मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।

कोविड-19 के सन्दिग्ध मामलों में अनिवार्य रूप से आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट किये जाएं। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अन्तर्गत समूहों मंे संचालित संस्थानों यथा बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर गांव तथा वाॅर्ड में निगरानी समितियां गठित की जाएं।

सिविल डिफेंस, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल आदि संगठनों को निगरानी कार्य से जोड़ा जाए। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को प्रभावी ढंग से संचालित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड पाॅजिटिव व्यक्ति के अधिक से अधिक काॅन्टैक्ट्स को चिन्हित करते हुए ऐसे लोगों की जांच करायी जाए।

मुख्यमंत्री जी ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक औषधियों, मेडिकल उपकरणों, बैकअप सहित आॅक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार कोविड चिकित्सालयों की संख्या में वृद्धि की जाए। इसके तहत पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय के रूप में पुनः एक्टिवेट किया जाए।

उन्होंने जनपद स्तर पर स्थापित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। इस कार्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए। मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कक्षा 01 से 08 तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को रविवार 04 अप्रैल, 2021 तक बन्द रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य भारत सरकार की गाइड लाइन्स और क्रम के अनुरूप संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर एक दिन का अवकाश अनुमन्य किया जाए। इसी प्रकार निजी सेक्टर के कर्मियों हेतु अवकाश की व्यवस्था भी करायी जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि मेडिकल काॅलेज सहित सभी चिकित्सा संस्थानों तथा सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में अग्निशमन प्रबन्धों की आॅडिट प्राथमिकता पर की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी

अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल: मुख्यमंत्री
Next: मुख्यमंत्री ने 01 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ किये जा रहे गेहूं खरीद कार्य की सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.