Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चालू निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस

चालू निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
22_05_2020-keshav_prasad_maurya_2_20293659

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की चालू निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए तथा मानक के अनुरूप होने चाहिए।  कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए निर्माण कार्यों का वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे और कार्यों में गति लाई  जाय। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद कौशांबी के सयारा  सर्किट हाउस में आयोजित  विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे ।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के चालू कार्यो की  जमीनी हकीकत का जायजा लिया और निर्माणाधीन कार्यो में गति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में कहीं कोई अवरोध आ रहा हो ,तो उनके संज्ञान में लाया जाए उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 इस अवसर पर विधायक श्री संजय गुप्ता, विधायक श्री लाल बहादुर ,श्रीमती अनीता त्रिपाठी ,मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रयागराज श्री ए के अग्रवाल ,अधीक्षण अभियंता श्री ए के द्विवेदी  अधिशासी अभियंता श्री एस के सिंह ,सेतु निगम के  जी एम श्री आर के सिंह ,उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कौशाम्बी जनपद के  श्री अविनाश बहादुर के पिता के कुछ समय हुये निधन पर श्री मौर्य उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की एवं मृतक के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व संवाददाता बी बी सी श्री रामदत्त त्रिपाठी जी के पिता जी के निधन की सूचना  पर  श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने आज उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया एवं पुण्यात्मा के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली सरकार ने ई-रिक्शा चालकों को दी बड़ी राहत, आवेदक लाइसेंसिंग अथॉरिटी से सीधे कर सकते हैं संपर्क
Next: बिहार: पहले पति-पत्‍नी के बीच हुआ विवाद, फिर मिला युवक का शव, शरीर पर चाकू से गोदने के निशान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.