Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब सरकार मुझे फंसा रही है, मैं निर्दोष हूं : मुख़्तार अंसारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

पंजाब सरकार मुझे फंसा रही है, मैं निर्दोष हूं : मुख़्तार अंसारी

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
download (29)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख़्तार अंसारी को उत्‍तर प्रदेश लाया जाना था लेकिन मोहली कोर्ट में मामले की सुनवाई 12 अप्रैल तक टल गई है. इसकी वजह से मुख्‍तार को वापस पंजाब की रोपड़ जेल ले जाया जाएगा.

वहीं अंसारी ने कोर्ट में पेश के दौरान कहा क‍ि मुझे फंसाया जा रहा और पंजाब सरकार मुझे फंसा रही है. मैं निर्दोष हूं.आपको बता दें क‍ि सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि दो हफ़्ते के भीतर तर मुख़्तार को यूपी सौपा जाए. अदालत ने ये भी कहा है कि मुख़्तार को पहले यूपी की बांदा जेल में रखा जाए.

यूपी जेल प्रशासन का कहना है कि वैसे तो हमारे पास प्रोटोकॉल के तहत हमेशा पुख्‍ता इंतज़ाम रहते हैं लेकिन मुख़्तार के मामले में सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर इंतज़ाम क‍िए गए हैं. मुख़्तार को रखने के लिये बांदा में एक सुरक्षित सेल का चुनाव किया गया है जहां किसी भीतरी से ख़तरा ना हो सके.

यूपी में आने के बाद यहां दर्ज मुक़दमों के आधार पर सुनवाई के लिए इसी जेल में व्यवस्था की जाएगी. ग़ौरतलब है कि सुरक्षित कोविड प्रोटोकॉल के चलते संभव है

कि मुख़्तार की अदालत में पेशी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए की जाएगी. उसके बाद अदालत के आदेश पर उसे यूपी में दर्ज मामलों के लिए पुलिस को पूछताछ के लिए सौंपा जा सकता है.

मुख़्तार को पंजाब की रोपड जेल से लाने के लिए किसी भी विशेष टीम का गठन नहीं किया गया है, क्योंकि यूपी के गृह विभाग का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक पंजाब से यूपी की बांदा जेल तक मुख़्तार को पहुंचाना पंजाब पुलिस की जिेम्मेदारी है. लिहाज़ा अगर पंजाब पुलिस किसी तरह की मदद चाहती है तो यूपी पुलिस तैयार है. बाकी यूपी सरकार के निर्देश के अनुसार यूपी पुलिस काम करेगी.

यूपी में आने के बाद मुख़्तार का हेल्थ और कोरोना चेकअप कराया जाएगा और कोरोना निगेटिव रिपोर्ट में ने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. यूपी में जेल में रखने के बाद मुख़्तार की बैरक की सुरक्षा कड़ी की जाएगी. मुख़्तार के परिवारवाले पहले आशंका जता चुके है कि यूपी में मुख़्तार का जान को ख़तरा है.

ग़ौरतलब है कि यूपी जेल के भीतर मुख़्तार के करीबी मुन्ना बजरंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मुख़्तार अंसारी, अतीक अहमद समेत कई पेज अपराधी अपनी जान की सलामती के लिए अपनी आवाज़ उठा चुके है.

Post navigation

Previous: फॉक्सवैगन ने उठाया एसयूवी Taigun से पर्दा जाने डिजाइन में क्या है खास ?
Next: तीन कृषि कानूनों लेकर बनाई गई कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.