Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, इस समय मुंबई में चल रहा इलाज
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेन स्लाइड

किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, इस समय मुंबई में चल रहा इलाज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मल्टीपल माइलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) से पीड़ित हैं। जी हाँ और इस समय उनका इलाज मुंबई में जारी है। खबरों के अनुसार अब उनकी स्थिति बेहतर है। इस बारे में जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी है। वहीं अब तक इस बारे में एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। अरुण सूद का कहना है कि 11 नवंबर के दिन किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था और इस वजह से उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया।

वहीं जांच के दौरान ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला। जैसे ही शुरुआती स्टेज पर इस बीमारी के बारे में पता लगा तो किरण खेर अपने इलाज के लिए चार दिसंबर को मुंबई चली गईं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, ‘किरण खेर को इलाज के लिए हफ्ते में एक रात अस्पताल में बितानी पड़ती है। उन्हें तीन से चार महीने ठीक होने में लग जाएंगे।’ आप सभी को हम यह भी बता दें कि किरण खेर पंजाब में जन्मीं किरण खेर ने 2009 में बीजेपी ज्वाइन की और इलेक्शन में पार्टी के लिए कैम्पेन किया।

उसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्हें चंडीगढ़ सीट से बीजेपी ने कैंडिडेट बनाया वे पहली बार में ही संसद पहुंचीं। अब बात करें फिल्मों के बारे में तो किरण खेर को अब तक आप सभी ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, सरदारी बेगम, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी फिल्मों में देखा होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तीन कृषि कानूनों लेकर बनाई गई कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट
Next: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी के साथ इंस्टा पर साझा की बेहद खूबसूरत तस्वीर, लिखी यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.