Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में देखने को मिली बढ़ोत्तरी, जानें क्या है कीमत
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सोने के वायदा भाव में देखने को मिली बढ़ोत्तरी, जानें क्या है कीमत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

सोने के वायदा भाव में गुरुवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:37 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 173 रुपये यानी 0.39 फीसद की तेजी के साथ 45,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को जून अनुबंध वाले सोने का मूल्य 44,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 188 रुपये यानी 0.42 फीसद की बढ़त के साथ 45,422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। बुधवार को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 45,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:40 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 119 रुपये यानी 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 63,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,814 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 116 रुपये यानी 0.18 फीसद की टूट के साथ 64,595 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बुधवार को जुलाई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 64,711 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 2.40 डॉलर यानी 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 1,713.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 5.63 डॉलर यानी 0.33 फीसद चढ़कर 1,713.34 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.25 डॉलर यानी 1.01 फीसद की गिरावट के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.11 डॉलर यानी 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 24.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Post navigation

Previous: देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 72 हजार से ज्‍यादा मामले, अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक केस
Next: धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाए जाने की बात का नाथन लियोन ने किया समर्थन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.