Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विधानसभा चुनाव 2021: दूसरे चरण में बंगाल की 30 और असम की 39 सीटों पर हो रहा मतदान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

विधानसभा चुनाव 2021: दूसरे चरण में बंगाल की 30 और असम की 39 सीटों पर हो रहा मतदान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

पश्चिम बंगाल और असम में आज दूसरे चरण का रण है। आज बंगाल और असम में दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं।दूसरे चरण में बंगाल की 30 और असम की 39 सीटों पर मतदान हो रहा है।  दूसरे चरण में बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार मैदान में है।

बंगाल में टीएमसी की साख दांव पर है तो असम में बीजेपी के सामने अपनी प्रतिष्ठा बचाए रखने की चुनौती है। दूसरे चरण में नंदीग्राम सीट सबसे अहम है। इस सीट पर सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी से बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर है।

ताजा अपडेट 

देबरा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंट को पोलिंग बूथ संख्या 22 में अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरे पोलिंग एजेंट को टीएमसी के 150 गुंडों ने घेर लिया। वहीं बरौनिया में वोटरों को धमकाया जा रहा है और टीएमसी का चुनाव चिन्ह दिखाया जा रहा है।

– 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 13 फीसदी और असम में 10.5 फीसदी वोटिंग

– देबरा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंट को पोलिंग बूथ संख्या 22 में अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरे पोलिंग एजेंट को टीएमसी के 150 गुंडों ने घेर लिया। वहीं बरौनिया में वोटरों को धमकाया जा रहा है और टीएमसी का चुनाव चिन्ह दिखाया जा रहा है।

– शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के लोगों से की भारी संख्या में वोटिंग की अपील

– असम के सिलचल और नौगांव में ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है। सिलचर के नर्तामोई बालिका विद्यालय के बूथसंख्या 146 पर वोटिंग रुक गई है, नहीं नौगांव के बूथ संख्या 26 पर भी वोटिंग प्रभावित हो रही है।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल और असम के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने की अपील की। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अंग्रेजी और बंग्ला भाषा में ट्वीट किया है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में ये है समीकरण

दुसरे चरण में बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही नंदीग्राम सीट भी शामिल है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी से शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। यही नहीं दूसरे चरण में शुभेंदु अधिकारी की साख भी दांव पर है, क्योंकि उनके गढ़ में चुनाव होने हैं।

दूसरे चरण में बंगाल के चार जिलों की कुल 30 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें नौ सीट पूर्वी मेदिनीपुर जिले की है, जबकि बांकुरा की 8 सीटों, पश्चिमी मेदिनीपुर की 9 सीटों और साउथ 24 परगना की 4 सीटों पर चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में इस इलाके में टीएमसी ने क्लीन स्वीप किया था, लेकिन इस बार का समीकरण काफी बदला हुआ है। बीजेपी को इस इलाके से काफी उम्मीदे हैं। मतुआ समुदाय का वोट दूसरे चरण की सीटों पर काफी अहम माना जा रहा है।

असम में बीजेपी की साख दांव पर

असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 39 सीटों के लिए 345 उम्मीदवार मैदान में हैं। असम में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस इस बार बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट्र, ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और लेफ्ट पार्टियों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है जबकि बीजेपी असम गणपरिषद के साथ उतरी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार ने PPF, NSC, SSY पर ब्‍याज दर घटाने का फैसला लिया वापस, सफाई में ट्वीट कर कही यह बात
Next: हरिद्वार कुंभ मेला आज से शुरू, इस दिन होगा पहला शाही स्नान, जानिए प्रमुख कार्यक्रम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.