Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK में कोरोना की रफ्तार बढ़ा रही चिंता, इन शहरों से एक हफ्ते में मिले 72% केस
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

UK में कोरोना की रफ्तार बढ़ा रही चिंता, इन शहरों से एक हफ्ते में मिले 72% केस

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना फिर बेकाबू हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में 293 नए मामले मिले। वहीं चार मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें दो मरीजों की मौत दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय और एक-एक मरीज की मौत एम्स ऋषिकेश व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हुई है। फिलहाल सबसे चिंताजनक स्थिति देहरादून व हरिद्वार जिले की है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में 1765 मामले आए हैं, जिनमें 72 फीसद अकेले इन दो जनपदों से हैं। इन दो जनपद में हर दिन औसतन 181 मामले आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 11354 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 11061 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 171 लोग संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में भी 70 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 21, ऊधमसिंह नगर में 16, पौड़ी में सात, पिथौरागढ़, टिहरी व चमोली में दो-दो और उत्तरकाशी व बागेश्वर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि अल्मोड़ा, चंपावत व रुद्रप्रयाग में संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 118 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अब तक प्रदेश में एक लाख 411 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 95330 (94.94 फीसद) स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त 1863 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1501 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1717 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार कुंभ मेला आज से शुरू, इस दिन होगा पहला शाही स्नान, जानिए प्रमुख कार्यक्रम
Next: चाणक्य नीति: धन पर निर्भरता ठीक नहीं, बुद्धि से लें काम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.