Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू कश्मीर : 1061 जगहों पर टीकाकरण अभियान को एक साथ किया गया शुरू
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • स्वास्थ्य

जम्मू कश्मीर : 1061 जगहों पर टीकाकरण अभियान को एक साथ किया गया शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों के बीच गुरुवार से 45 साल के ऊपर लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का डोज लगाया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश में 1061 जगहों पर टीकाकरण अभियान की एक साथ शुरुआत की. पूरे देश की तरह जम्मू में भी कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है और संक्रमण से निपटने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है.

प्रदेश के टीकाकरण अधिकारी डॉ शाहिद के मुताबिक जम्मू कश्मीर में 1061 जगहों पर टीकाकरण अभियान को एक साथ शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में कोरोना वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लोगों का विश्वास टीकाकरण के प्रति जबरदस्त है.

टीकाकरण को अंजाम देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, बड़ी तादाद में लोग महामारी से बचने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं.

डॉ शाहिद का कहना है कि जिन इलाकों में टीकाकरण तेजी से हो रहा है, वहां काफी कम कोरोना संक्रमण के नए मामले उजागर हो रहे हैं. कोविड-19 वैक्सीन का डोज लगवाने आए लोगों ने सरकार के प्रयास की सराहना की.

उनका कहना है कि सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है. टीकाकरण अभियान को लोगों का भी सहयोग मिल रहा है.

प्रदेश सरकार ने आम जनता से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए न केवल वैक्सीन का डोज इस्तेमाल करें बल्कि बचाव के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना
Next: विश्व भारती के वाइस चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांगी मदद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.