Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्र सरकार : राष्ट्रीय स्तर पर निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती
  • देश
  • बिजनेस
  • साहित्य

केंद्र सरकार : राष्ट्रीय स्तर पर निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों की बंपर भर्ती निकाली गई है. इसके तहत देश के 17 राज्यों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. यह भर्ती केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से की जा रही है.

भर्ती परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से किया जा रहा है. अभ्यर्थी मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट tribal.nic.in पर जारी अधिसूचना को देख सकते हैं.

केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने देशभर के 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी और टीजीटी के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी जनजातीय कार्य मंत्रालय की भर्ती में 3479 शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से फिलहाल देशभर में 288 एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल संचालित किए जा रहे हैं. साथ ही केंद्र सरकार की घोषणा के अनुरूप मंत्रालय द्वारा 740 विद्यालयों का लक्ष्य पूरा करने के लिए 452 नए एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए.

चयन प्रकिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुरू होने की तिथि – 1 अप्रैल 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 30 अप्रैल 2021
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि – जून 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड तापमान हुआ 30 डिग्री सेल्सियस
Next: यूपी के प्रतापगढ़ में शराब पीने के बाद दो सगे भाइयों समेत आठ लोगों की मौत

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.