Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे सफल कप्तान बनने की राह पर
  • खेल

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे सफल कप्तान बनने की राह पर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
tutyuj

इस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे सफल कप्तान बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और एक के बाद एक नए मुकाम हासिल करते जा रहे हैं.  विराट क्रिकेट के अलावा कई सामाजिक सरोकार में अपना योगदान देते हैं. वहीं उनका जानवरों के प्रति प्रेम भी जग जाहिर ही. पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने साल 2019 के लिए विराट को भारत का अपना पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया है. यह अवार्ड विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को पहले ही मिल चुका है. 

हाथियों को छुड़ाने के लिए लिखा था खत

विराट ने इस साल भारत में पशुओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार को पेटा इंडिया की ओर से एक मालती नाम की हथिनी को छुड़ाने के लिए खत लिखा था. अमेरिकी पर्यटकों के एक समूह ने पिछले साल जून में आमेर किले में आठ लोगों को बेहद हिंसक तरीके से हाथी को पीटते हुए देखा था और इस हाथी को इस्तेमाल उसके बाद भी सवारी ढोने के लिए किया जा रहा है.

विराट ने इस साल भारत में पशुओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार को पेटा इंडिया की ओर से एक मालती नाम की हथिनी को छुड़ाने के लिए खत लिखा था. अमेरिकी पर्यटकों के एक समूह ने पिछले साल जून में आमेर किले में आठ लोगों को बेहद हिंसक तरीके से हाथी को पीटते हुए देखा था और इस हाथी को इस्तेमाल उसके बाद भी सवारी ढोने के लिए किया जा रहा है.

कड़े कानून की वकालत

विराट ने पेटा को इन हाथियों को छुड़ाने के लिए पेटा की ओर से राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर ‘नंबर 44’ से पहचाने जाने वाले हाथी को पुनर्वास केंद्र में भेजने की मांग की थी. विराट ने जानवरों के प्रति अत्याचार रोधक कानून 1960 में सुधार करने की भी मांग की थी जिससे पशुओं के खिलाफ हो रही हिंसा करने पर कड़ी से कड़ी सजा का प्रवाधान हो सके.

बेंगलुरू के लोगों को भी दिया था यह संदेश

इसके अलावा कोहली ने बेंगलुरू में आवारा पशुओं के लिए अपने फैंस को संदेश दिया था कि वे सड़क पर नजरअंदाज किए गए कुत्तों के प्रति दया भाव रखें और उन्हें पालें. विराट ने तब फैंस से गुजारिश की थी कुत्तों या अन्य पशुओं को वे कभी खरीदें नहीं बल्कि सड़क पर घूमते जानवरों में से ही किसी को अपनाएं.

पेटा इंडिया की ख्वाहिश, विराट को फॉलो करें लोग

पेटा इंडिया के सेलीब्रिटी एंड पब्लिक रिलेशन निदेशक सचिन बांगेरा ने कहा, “विराट पशुओं के अधिकारों के लिए एक सक्रिय समर्थक हैं जो कभी पशुओं के अत्याचारों के खिलाफ विरोध करने के लिए आगे आने में नहीं हिचकिचाते. पेटा इंडिया सभी को इस बात के लिए प्रोत्साहित करती है कि  वे विराट की ही तरह जरूरतमंद जानवरों की सहायता के लिए आगे आएं.”

इन हस्तियों को मिल चुका है यह अवार्ड

अभी तक यह अवार्ड शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस केएस पणिकर राधाकृष्णन, एक्टर अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, सोनम कपूर, कपिल शर्मा, हेमा मालिनी आर माधवन, और जैकलीन फर्नांडीज को भी दिया जा चुका है.

 

Post navigation

Previous: भज्जी बोले- पिंक गेंद से खतरनाक साबित होंगे कलाई स्पिनर,
Next: युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कोलकाता के लिन को रिलीज करने के फैसले को गलत बताया

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.