Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक महाराष्ट्र में मिले लगभग 39,544 नए मरीज
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक महाराष्ट्र में मिले लगभग 39,544 नए मरीज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (28)

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अप्रैल में रोज वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि सरकारी छुट्‌टी वाले दिन भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए। कोरोना की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। यहां बुधवार को 72,072 संक्रमितों की पहचान हुई, 40,417 लोग ठीक हुए और 458 मरीजों की मौत भी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 172 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को 74,418 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी बीते 116 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 दिसंबर को 482 लोगों ने जान गंवाई थी।

देश में अब तक करीब 1.22 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.80 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अप्रैल में रोज वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि सरकारी छुट्‌टी वाले दिन भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए।

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने RT-PCR टेस्ट के रेट तय कर दिए हैं। कलेक्शन सेंटर पर टेस्ट कराने पर अब 500 रुपए देने होंगे। कोविड सेंटर, क्वारैंटाइन सेंटर और आइसोलेशन सेंटर पर इसके लिए 600 और घर पर टेस्ट कराने के 800 रुपए से ज्यादा नहीं लिए जा सकेंगे।

जिन राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहां से दिल्ली आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। इस दौरान सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और इंटर-स्टेट बस टर्मिनस में रैंडम टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और JDS नेता एचडी देवगौड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। देवगौड़ा के अलावा उनकी पत्नी चेन्नामा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके तहत वैक्सीन लेने के लिए लोग CoWIN पोर्टल पर 1 अप्रैल यानी गुरुवार से दोपहर 3 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद वे सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में जाकर वैक्सीन ले सकेंगे।

महाराष्ट्र: 2 दिन घटने के बाद मामले बढ़े
यहां बुधवार को 39,544 नए मरीज मिले। इससे पहले 2 दिन से लगातार नए केस घट रहे थे। मंगलवार को 27,918, सोमवार को 31,643 और रविवार को 40,414 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 28.12 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 54,649 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.56 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

पंजाब: बीते दिन करीब 3,000 नए केस आए
यहां बुधवार को 2,944 नए मरीज मिले। 2,788 ठीक हुए, जबकि 55 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.09 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,868 की मौत हुई है। फिलहाल 23,832 लोगों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान: एक्टिव केस का आंकड़ा 8,500 के पार
यहां बुधवार को 906 संक्रमितों की पहचान हुई। 393 मरीज ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.33 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.21 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,818 ने जान गंवाई है। फिलहाल 8,663 मरीजों का इलाज चल रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डलमऊ बी पम्प नहर प्रणाली की क्षमता बढ़ने से उन्नाव की वीघापुर तहसील के 40000 किसान होंगे लाभान्वित
Next: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए हॉस्पिटल में भर्ती

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.