Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के काकापोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के काकापोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने आज एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना भी उड़ा दिया है. कश्मीर जोन पुलिस ने आज सुबह ट्वीट करके एनकाउंटर की जानकारी दी थी.

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोले बारूद बरामद हुए हैं. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षबलों को काकपोरा के समबोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद जब सुरक्षबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की है. फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

#Encounter has started at Kakapora area of #Pulwama. Police and security forces are on the job. Further details shall follow. @JmuKmrPolice

— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) April 1, 2021

बता दें कि पिछले एक हफ्ते में आतंकियों की ओर से श्रीनगर और सोपोर में तीन हमले हो चुके हैं. इससे पहले 29 मार्च को सोपोर में आतंकियों ने बीजेपी के प्रदेश सचिव और बीडीसी चेयरमैन फरीदा खान पर हमला किया था. इस हमले में एक पीएसओ समेत दो की मौत हो गई थी. आतंकियों ने हमला उस वक्त किया जब डाकबंगले में बैठक चल रही थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए हॉस्पिटल में भर्ती
Next: देश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के 81 हजार से अधिक मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.