Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी के हाथरस में तीन लोगों ने दलित लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

यूपी के हाथरस में तीन लोगों ने दलित लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

आगरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक गांव में तीन लोगों ने एक दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। कथित तौर पर 29 मार्च को लड़की का अपहरण कर लिया गया था, जब वह घर से बाहर टहल रही थी। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की पहचान की गई।

29 मार्च की दोपहर लगभग 2 बजे 16 वर्षीय लड़की घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान पहचाने गए आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के नाक और मुंह को कपड़े के टुकड़े से ढक दिया था। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तो लड़की ने देखा कि वह दूसरे पहचाने गए आरोपी की बहन के घर पर थी।

रात में तीन लोगों ने कथित रूप से लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसके चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़े का टुकड़ा डाल दिया गया। आरोपी ने लड़की को अगले दिन उसके गांव में छोड़ दिया। किशोरी ने घर पहुंचने पर अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई।

‘पुलिस ने मुझे मेरे पिता और भाई को गिरफ्तार करने की धमकी दी’

किशोरी ने मीडिया को बताया कि कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। उसने कहा, “साथ ही पुलिस ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने आरोपियों के खिलाफ बात की तो मुझे मेरे पिता और भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

एसपी ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और SC/ST अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि अपने प्रारंभिक बयान के दौरान, किशोरी ने बलात्कार का आरोप नहीं लगाया था।

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के 81 हजार से अधिक मामले
Next: असम: भाजपा विधायक की जीप में मिली EVM, वीडियो आया सामने, प्रियंका ने दी ये प्रतिक्रिया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.