Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत की बायोटेक वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में तीसरे डोज के परीक्षण को मिली स्वीकृति
  • देश
  • स्वास्थ्य

भारत की बायोटेक वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में तीसरे डोज के परीक्षण को मिली स्वीकृति

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

भारत बायोटेक कंपनी की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत बायोटेक की वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में तीसरा डोज भी दिया जाएगा. इस क्लीनिकल ट्रायल के लिए भारत बायोटेक को सेंट्रल ड्रग स्टैण्डर्ड कंट्रोलर आर्गेनाईजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी से अनुमति मिल गई है. वैक्सीन के दूसरे चरण का ये एक्सटेंशन है. इसमे वैक्सीन की दूसरी डोज के 6 महीने बाद ये तीसरी डोज दी जाएगी. इसके बाद अगले 6 महीने तक इसका फॉलोअप किया जाएगा. इस ट्रायल में तीसरी डोज 6 माइक्रोग्राम की होगी.

पहली और दूसरी डोज़ के बाद करीब 81% एफिकेसी मिलती है जो क्लीनिकल ट्रायल से सामने आया है. ऐसे में अगर तीसरी डोज दी जाए तो क्या एफिकेसी बढ़ेगी इस पर रिसर्च होगी. माना जा रहा है कि जल्द ही ट्रायल शुरू हो सकती है. ये ट्रायल वहीं होंगे और उन्ही वालंटियर पर होंगे जो दूसरे चरण में शामिल थे.

बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

बता दें कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है लेकिन मामले लगातार बढ़ते जा रहा है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तेजी से फैल रही है. नए केस के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है. अप्रैल में पिछले साल सितबंर-अक्टूबर जैसा हाल हो गया है. देश में छह महीने बाद (182 दिन) पहली बार रिकॉर्ड 81 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 81,466 नए कोरोना केस आए और 469 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 50,356 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 1 अक्टूबर को 81,484 केस आए थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP विधायक अरुण नारंग पर हमला करने के आरोप में BKU अध्‍यक्ष समेत 21 संदिग्ध गिरफ्तार
Next: 6 महीने बाद कोरोना के 81 हजार से ज्यादा नए मामलें, 469 लोगों की हुई मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.