Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK: छोटे भाई की हत्या करने वाला अरेस्ट, 28 मार्च को शराब पीने के बाद दोनों में हुआ था झगड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देश

UK: छोटे भाई की हत्या करने वाला अरेस्ट, 28 मार्च को शराब पीने के बाद दोनों में हुआ था झगड़ा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Shav-mritak

रायपुर थाना पुलिस ने छोटे भाई की हत्या करने के आरोपित रोडवेज कर्मी को गुरुवार को हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया है।

थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया, बीती 29 मार्च को सहस्रधारा रोड स्थित पेरिस बिहार निवासी सरोज देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दोनों बेटों के बीच 28 मार्च को शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बड़े बेटे नीरज ने छोटे बेटे विशाल के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में विशाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां 29 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद आरोपित घर से फरार हो गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार, पूछताछ में आरोपित नीरज ने बताया कि वह रोडवेज वर्कशॉप में काम करता है, जबकि उसका छोटा भाई विशाल बेरोजगार था। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।

होलिका दहन वाले दिन दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद विशाल गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आया। थोड़ी देर बाद जब मामला शांत हुआ तो विशाल अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। इसके बाद नीरज घर के अंदर से फावड़ा लेकर आया और उससे विशाल के सिर पर वार कर दिया। विशाल को लहूलुहान करने के बाद नीरज फावड़ा घर के पास ही झाडिय़ों में फेंककर भाग गया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 6 महीने बाद कोरोना के 81 हजार से ज्यादा नए मामलें, 469 लोगों की हुई मौत
Next: उत्तराखंड: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, बाहरी यात्रियों की हो रही जांच

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.