Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए वाराणसी में लगी धारा 144
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए वाराणसी में लगी धारा 144

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

यूपी के वाराणसी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी के आदेश पर वाराणसी में धारा 144 लागू कर दी गई है. काशी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ये आदेश दिया है.

उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक पूरे शहर में धारा 144 लागू रहेगी. इसके अलावा उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया है.

आदेश के मुताबिक जिले में रात 9 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति है. रात 9 बजे के बाद अगर दुकान खुली पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि वाराणसी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं.

इसके अलावा यूपी में कोरोना के 2600 मामलों की पुष्टि हुई है. इसके अलावा 9 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड-19 संक्रमित कुल नौ और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8820 हो गई है.

Post navigation

Previous: इस दिन से गुरु कुंभ में करेंगे गोचर, वायु तत्व की राशियों को मिलेगी बड़ी राहत
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाईओवर का उद्घाटन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.