Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नान जुडिशियल स्टाम्प के तार्किक समायोजन के निर्देश
  • देश
  • मुख्य समाचार

नान जुडिशियल स्टाम्प के तार्किक समायोजन के निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
768-512-11247315-711-11247315-1617346706200

उत्तर प्रदेश के विभिन्न कोषागार में विभिन्न अभिदान के गैर अदालती स्टाम्पों के तार्किक समायोजन हेतु आयुक्त स्टाम्प, प्रयागराज ने मुख्य कोषाधिकारी, नोडल डिपो, कानपुर नगर और समस्त मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देशित किया है

कि वर्तमान पंचायत चुनाव को देखते हुए अपने समस्त कोषागारों में निश्चित मात्रा में स्टाम्प को रोकर शेष नान जुडिशियल स्टाम्प अभिदान 10 रूपये से अभिदान 500 रूपये तक नोडल डिपो, कानपुर हस्तगत करा दें।

इस सम्बंध में व्यापक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बीच छोटे अभिदानों के गैर अदालती स्टाम्पों के तार्किक समायोजन हेतु निर्देशित किया गया था।

जहां अभी तक छोटे अभिदानों के गैर अदालती स्टाम्पों के तार्किक समायोजन पर सम्प्रति अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई है।

20 फरवरी, 2021 को नान जुडिशियल स्टाम्प की भेजी गई सूचना के आधार पर यह तथ्य संज्ञान में आया है कि प्रदेश के कोषागारों में अभिदान 10 रूपये से अभिदान 500 रूपये के स्टाम्प अत्यधिक मात्रा में हैं और बहुत से कोषागारों में शून्य की स्थिति है।

जनपद आजमगढ़ में जहां 19 लाख से अधिक अभिदान 10 रूपये के स्टाम्प हैं वहीं बहुत से जनपदों से इनकी संख्या शून्य है। इसी प्रकार जनपद गौतमबुद्धनगर जहां 04 लाख से अधिक अभिदान 10 रूपये के स्टाम्प हैं में ग्राम पंचायत चुनाव का अतिरिक्त दबाव नहीं है।

इसी प्रकार जनपद अयोध्या, सहारनपुर, अलीगढ़ में 06 लाख से अधिक अभिदान 10 रूपये के स्टाम्प हैं। यहां यह भी सूच्य है कि बहुत से जनपदों में 01 लाख से अधिक अभिदान 10 रूपये के स्टाम्प हैं जबकि बहुत से जनपदों में इनकी संख्या शून्य है अथवा 100 से कम हैं।

आयुक्त स्टाम्प डाॅ0 रोशन जैकब ने इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने डाॅ0 हेडगेवार की जयन्ती पर किया उन्हंे नमन
Next: हिमांचल प्रदेश के साथ हुए परिवहन समझौते को मिली अन्तिम मंजूरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.